कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 8,960 नए मामलों की पुष्टि, अब तक 2.27 लाख मरीज हो चुके हैं ठीक

Summary :

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक 2.27 लाख लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 86,347 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 754 मरीज गंभीर हालत होने की वजह से गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं। इसके मुताबिक, शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में से अकेले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 2,721 नये मरीज सामने आए।

कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,960 नए मरीज आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.18 लाख हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस से 136 और लोगों की मौत हुई जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 5,368 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, इस अवधि में 7,464 मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक 2.27 लाख लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 86,347 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 754 मरीज गंभीर हालत होने की वजह से गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं। इसके मुताबिक, शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में से अकेले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 2,721 नये मरीज सामने आए।
संक्रमण के नए मामलों में से बेंगलुरु शहरी जिले में 2,721, मैसूर में 726, बेल्लारी में 484, दावणगेरे में 379, हसन में 357, शिवमोग्गा में 314, धारवाड़ 299 मामले सामने आए। राज्य में अब तक 27.13 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 24,373,497 तक पहुंच गया है और 830,518 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 15,937,019 लोग ठीक हो चुके हैं।

Desk Team