केरल में कोविड-19 का कहर जारी है। शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 2,543 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले 69,303 पहुंच गये, वहीं संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 274 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने यह जानकारी दी। नए मरीजों में 52 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
राज्य में शुक्रवार को कम से कम 2,097 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। राज्य में अब तक कुल 45,858 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में फिलहाल 23,111 लोगों का इलाज चल रहा है। जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 75 लोग विदेश से लौटे हैं तथा 156 लोग दूसरे राज्यों से यहां आए हैं जबकि 229 लोगों के संक्रमित होने का स्रोत नहीं पता चल सका है। राज्य में फिलहाल संक्रमण से प्रभावित 599 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 24,373,497 तक पहुंच गया है और 830,518 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 15,937,019 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



