ब्रिटेन से केरल पहुंचे 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन आठ लोगों के सैंपल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोरोना वायरस के स्ट्रेन में कोई अनुवांशिकी बदलाव तो नहीं है।
ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने कोविड-19 के एक नए स्ट्रैन पाए जाने के बाद वहां लॉकडाउन लागू किए हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने मीडिया को बताया कि स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है और सरकार ने भी उचित सावधानी बरती है।
उन्होंने कहा, ब्रिटेन से केरल आए कोरोना संक्रमित लोगों के सैंपल को एनआईवी, पुणे भेजा गया है। उन्होंने आगे कहा यदि वायरस के आनुवंशिकी में कोई परिवर्तन होता है तो यह खतरनाक हो सकता है और हमें वेट एंड वॉच करना होगा और सुरक्षा को बनाए रखना होगा।


Download Android App
Download iOS App



