देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में कोरोना संक्रमण के 176 नये मामले आने के बाद मरीजों की संख्या 8900 तक जा पहुंची है। जबकि कल तीन की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 336 तक जा पहुंची है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल देर रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि कल 2859 सेंपल जांचे किये गये थे, जिसमें 176 संक्रमित पाये गये। सीएमएचओ ने बताया कि अब तक कुल 159922 सेंपल जांचे गये हैं, जिनमें कुल संक्रमितों की संख्या 8900 है। उधर राहत की खबर है कि अब तक 6001 संक्रमित रोगी स्वस्थ हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव केस (उपचाररत) की संख्या 2563 है।
सीएमएचओ ने बताया कि कल दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन की मौत आधिकारिक रूप से दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 336 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि 40 रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 6001 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 2563 है। वहीं संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से कल 10 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 5565 संदेहियों को छुट्टी दी जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



