राजस्थान के जयपुर में आज होनी वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक स्थगित हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमने आज विधायक दल की बैठक बुलाई थी। लेकिन जैसा कि हमारे कुछ विधायक गुजरात में हैं और वह आज यहां नहीं पहुंच सकते हैं, साथ ही जन्माष्टमी का त्योहार भी है। ऐसे में सभी ने सुझाव दिया कि बैठक जन्माष्टमी के बाद आयोजिक होनी चाहिए।
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया की ओर से इस संबंध में बीजेपी के सभी विधायकों को एक पत्र भेजा गया था। बीजेपी विधायक दल की बैठक 11 अगस्त को शाम चार बजे जयपुर के होटल क्राउन प्लाजा में बुलाई गई थी। लेकिन अब इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
पिछले एक महीने से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती रुख अपनाए हुए सचिन पायलट अब नरम पड़ रहे है। सचिन पायलट की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मंगलवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी में उनकी “वापसी का स्वागत” किया।


Download Android App
Download iOS App



