कर्नटाक में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,366 नए मामले सामने आए हैं,जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,94,356 हो गई। वहीं 93 और लोगों की मौत के बाद इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 7,629 लोगों की जान जा चुकी है।
बृहस्पतिवार को 7,268 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। आज सामने आए नए मामलों में से 3,799 मामले अकेले बेंगलुरु अर्बन क्षेत्र से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि 17 सितंबर की शाम तक राज्य में संक्रमितों की संख्या 4,94,356 हो गई। वहीं 7,629 लोगों की मौत हुई है और अब तक 3,83,077 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में अभी 1,03,631 लोगों का इलाज चल रहा है।
यहां तय अस्पतालों में 1,02,826 मरीज पृथकवास में रखे गए हैं और उनकी हालत स्थिर है जबकि 805 आईसीयू में हैं। ॉ बुलेटिन के अनुसार कुल 93 लोगों की मौत आज हुई जिसमें से 34 लोगों की मौत बेंगलुरु अर्बन में हुई। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा नए मामले भी बेंगलुरु अर्बन (3,799) मामले सामने आए हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 51,18,253 तक पहुंच गया है और 83,198 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 40,25,079 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



