कर्नाटक : उडुपी जिले में बस की बड़े पत्थर से टक्कर, 9 की मौत , कई घायल

Summary :

कर्नाटक के उडुपी जिले में शनिवार को एक बस सड़क किनारे एक शिलाखंड से टकरा गई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

कर्नाटक के उडुपी जिले में शनिवार को एक बस सड़क किनारे एक शिलाखंड से टकरा गई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। 
पुलिस ने बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे। मैसुरू की एक निजी कंपनी अपने कर्मचारियों को पिकनिक पर ले जा रही थी तभी करकला के नजदीक यह घटना हुई। 
पुलिस को संदेह है कि चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा जिससे दुर्घटना हुई। 

Shera Rajput