अंबाला बस स्टैंड का नाम बदलकर सुषमा स्वराज के नाम पर रखा गया

Summary :

हरियाणा में अंबाला शहर के बस स्टैंड का नाम शनिवार को बदलकर पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता दिवंगत सुषमा स्वराज के नाम पर रखा गया।

हरियाणा में अंबाला शहर के बस स्टैंड का नाम शनिवार को बदलकर पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता दिवंगत सुषमा स्वराज के नाम पर रखा गया। 
स्वराज अंबाला छावनी में ही पैदा हुई थीं और वहां से वह दो बार विधायक निर्वाचित हुईं। 
भारत की विदेश कूटनीति में दुर्लभ सहानुभूति और मानवीय पहल को लाने वाली वरिष्ठ भाजपा नेता का पिछले साल 67 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था। 
स्थानीय भाजपा विधायक असीम गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अनुरोध किया था कि नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर रखा जाए।
 
यहां लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद ने कहा कि 18 करोड़ रूपये इस बस के निर्माण पर खर्च किए गए हैं जहां यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। 

Shera Rajput