पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रिबेलो डिसूजा ने शनिवार को कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का पुरजोर समर्थन करता है।
वह दो दिवसीय गोवा के दौरे पर हैं। एक सम्मेलन से डिसूजा ने कहा, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य बनने में भारत को पुर्तगाल का पूरा समर्थन है।’’
गोवा और पुर्तगाल ने शनिवार को सीवरेज प्रबंधन, जहाज निर्माण, शिक्षा, समुद्र और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



