दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद भाजपा लगातार दूसरे दिन भी हार का कारण जानने के लिए समीक्षा करती रही। 70 सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा में भाजपा को सिर्फ आठ सीटों पर ही जीत हासिल हुई जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में बाकी 62 सीटें गयी है ।
पार्टी की चुनाव समीति की बैठक शनिवार को आयोजित हुई और इससे एक दिन पहले भी ऐसी ही बैठक आयोजित हुई थी। भाजपा आने वाले दिनों में भी अपने प्रदर्शन को लेकर ऐसी ही बैठक आयोजित करने वाली है।
शनिवार को भी पार्टी ने इस मुद्दे पर दो बैठक आयोजित की।
पार्टी की पहली चुनाव समीति की बैठक शनिवार को हुई थी। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब इस चुनाव में नगर पार्षदों की भूमिका को लेकर बैठक में कई शिकायतें आई थी।
इसके फलस्वरूप पार्टी नेताओं ने शनिवार को तीन नगर निगमों के सदस्यों के साथ बैठक की। नगर निगमों में भाजपा का शासन है। निगम के सदस्यों के साथ चुनावी हार पर चर्चा हुई।
इस बैठक की सह-अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी और संगठन के महासचिव सिद्धार्थन ने की।


Download Android App
Download iOS App



