कोलकाता में हावड़ा पुल के नजदीक जगन्नाथ घाट से सटे एक गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। गोदाम में विभिन्न रसायन रखे हुए थे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह के नुकसान या किसी व्यक्ति के आग में फंसे होने की खबर नहीं मिली है।
अधिकारियों ने कहा कि अग्निशमन विभाग की कुल 20 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने घटनास्थल का दौरा किया और अग्निशमन कर्मियों और अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के लिये कहा। आग के दस घंटे बाद भी अग्निशमन कर्मी इस पर पूरी तरह काबू नहीं पा सके थे। अग्निशमन कर्मी ने कहा कि आग के कारणों और नुकसान का पता लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



