महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पांच वर्षीय आदिवासी लड़की से बलात्कार करने के बाद सिर कुचलकर उसकी हत्या करने के आरोप में रविवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। लड़की का शव नागपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर कलमेश्वर तालुका के लिंगा गांव के एक कृषि फार्म से बरामद किया गया। वह छह दिसम्बर से ही लापता थी।
अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन विधेयक को बताया भारत और संविधान का अपमान
नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया, ‘‘गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय पुरी है जो खेतों में लड़की के माता-पिता की तरह मजदूरी करता है।’’ पुरी जिले के मोहगांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बलात्कार, अपहरण, हत्या के अलावा पोक्सो और एससी, एसटी अत्याचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को कलमेश्वर के निवासियों ने लड़की की जघन्य हत्या के विरोध में रैली और बंद का आयोजन किया।


Download Android App
Download iOS App



