AAP VS BJP: ‘आप पार्टी’ पर सियासत गर्माई! सीएम हेमंत बिस्वा का केजरीवाल पर कटाक्ष- अपनी मोदी के साथ बराबरी न करें

Summary :

असम के मुख्यमंत्री ने आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर 2024 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल (Kejriwal Vs Modi) होगा तो पहले जो बीजेपी 300 सीट पर थी,

देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया हैं. मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच कई दिनों से कटाक्ष जारी हैं. और आम आदमी पार्टी ने औपचारिक तौर से घोषणा कर दी है केजरीवाल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम बनने के परी तरह से सक्षम हैं। इसी बयान के बाद भाजपा पर हड़कप सा मच गया है, और असम के मुख्यमंत्री ने दिल्ली की सरकार पर  जमकर हमला बोला। 
असम के सीएम का आप पार्टी पर तीखा वार
is country economic conditions not good doubts arvind kejriwal - देश की  आर्थिक हालत बहुत खराब? अरविंद केजरीवाल को इन वजहों से है शक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि  अगर 2024 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल  होगा तो पहले जो बीजेपी 300 सीट पर थी, चुनाव के बाद 450 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी, क्योंकि देश के अधिकतर लोग केजरीवाल को जानते तक ही नहीं और उन्हे 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट कैसे देंगे। हालांकि, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल होगा। 
आप पार्टी का केंद्र सरकार पर कटाक्ष
आम आदमी के मुख्य नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिहं  ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल के फ्री मॉडल से नरेंद्र मोदी की टीम डर गई है, सत्ताधारी सरकार यह सोचने में लगी रहती है कि केजरीवाल को नीचा कैसे दिखाया जाए। इसलिए भाजपा ने सीबीआई का सहारा लिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में केजरीवाल भाजपा को पछाड़ते हुए भारी मतों से जीत हासिल करेगी। 

Desk Team