बंगाल में अस्तित्व बचाने के लिए संगर्ष कर रही कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति और दिवंगत नेता प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी सोमवार को यानी आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अभिजीत मुखर्जी अपने पिता की सीट जंगीपुर से ही 2 बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। हालांकि, आखिरी आम चुनाव में वह इस सीट से हार गए थे।
बता दें कि अभिजीत मुखर्जी सियासी जगत में कोई बड़ा चेहरा नहीं हैं लेकिन उनका टीएमसी में जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी किरकिरी जैसा है। हाल के सालों में कई बड़े चेहरों ने कांग्रेस का हाथ और साथ छोड़ा है। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, हिमंत बिस्वा सरमा उन बड़े चेहरों में शामिल हैं जिन्होंने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी जॉइन की है। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी अभी भी कांग्रेस में ही हैं।
हालांकि, इसको लेकर अभिजीत मुखर्जी से संपर्क नहीं किया सका है लेकिन एक वरिष्ठ टीएमसी नेता ने बताया कि अभिजीत ने 2 हफ्ते पहले टीएमसी में नंबर 2 का ओहदा रखने वाले ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक से मुलाकात की थी। बता दें कि हालिया बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुत ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी।


Download Android App
Download iOS App



