तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों में से दो पर ‘‘उपचुनाव थोपने’’के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शनिवार को आलोचना की। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होगा।बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की मौत के बाद यहां और खरदाहा में उपचुनाव जरूरी था, लेकिन जिन परिस्थितियों में शांतिपुर और दिनहाटा में चुनाव हो रहे हैं, वे अलग हैं।
TMC पार्टी उपचुनावों में ‘‘4-0 से जीत’’ दर्ज करेगी
उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा के जीते हुए उम्मीदवारों जगन्नाथ सरकार और निसिथ प्रमाणिक ने लोगों द्वारा चुने जाने के बाद भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लोगों के फैसले का अपमान किया। भाजपा उन दो सीटों पर फिर से वोट मांग रही है। उन्हें लोगों द्वारा खारिज कर दिया जाएगा।’’ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी उपचुनावों में ‘‘4-0 से जीत’’ दर्ज करेगी।
BJP अभी भी दिल्ली में सत्ता पर काबिज हैं, लेकिन आपने उनसे किसी भी अनुवर्ती पहल के बारे में नहीं सुना होगा
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ महीने पहले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान सुंदरबन के विकास के लिए दो लाख करोड़ रुपये देने और एक अलग जिला बनाने का वादा किया था।’’उन्होंने कहा, ‘‘वे अभी भी दिल्ली में सत्ता पर काबिज हैं, लेकिन आपने उनसे किसी भी अनुवर्ती पहल के बारे में नहीं सुना होगा।’’ डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके विपरीत, ‘‘अपने वादों को निभाया और लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाओं को शुरू किया।’’


Download Android App
Download iOS App



