आर्यन खान से अलग होने के बाद अरबाज मर्चेंट को जेल में आने लगे एंजायटी अटैक

Summary :

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। आपको बता दे, अरबाज खान के पिता असलम ने कहा, मेरा बेटा अकेला है। इसके चलते उसे एंजायटी अटैक आ रहे हैं।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से जुड़े ड्रग्स केस पर इस वक़्त पूरी दुनिया की नज़रे टिकी हुई है। अब तक इस केस में कई बड़े नाम सामने आ चुके है। NCB लगातार ड्रग्स मामले में सबूत जुटाने की कोशिशों में लगी हुई है। इसी बीच कई सेलिब्रिटीज से पूछताछ का सिलसिला जारी है, वही कई लोग NCB की गिरफ्त में है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। 
आपको बता दे, इन दोनों को ही अलग कर दिया गया है और उन्हें अलग- अलग बैरक में रखा गया है। अरबाज खान के पिता असलम एक वकील है। उन्होंने अब इस बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि परिवार इस परिस्थिति से गुजर रहा है और बेटे के जेल में होने से पूरा परिवार दुखी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे का नर्वस ब्रेकडाउन हो सकता है। असलम मर्चेंट हाल ही में अपने बेटे अरबाज मर्चेंट से लंबे समय बाद मिले हैं। 
जेल में अरबाज मर्चेंट से मिलने के बाद असलम मर्चेंट कहते है, ‘मैं अपने बेटे से हर सुनवाई पर मिलता हूं लेकिन मेरी पत्नी ने पिछले 20 दिन से उन्हें नहीं देखा है। यह बहुत ही भावुक कर देने वाली बात है। वह लगातार रो रही है लेकिन मुझे उसे रोकना पड़ता है और कहना पड़ता है कि जितना भी समय हमें मिला है, हमें रोना नहीं चाहिए। हम बात करते हैं। हम जहां भी अरबाज को देखते हैं, वह कहता है, देखो हम कहां आ गए।’
‘अरबाज ने मुझे बताया कि पहले वह लोग सामान्य बैरक थे और 6-7 कैदियों के साथ रखा गया था। मुझे नहीं पता कि वह कैसे कैदी हैं और बाद में यह भी बताया कि उसे एंजायटी अटैक आ रहा है और वह रात को ठीक से सो नहीं पा रहा है।’ असलम ने यह भी कहा कि बेटे को इस परिस्थिति में देखकर वह बहुत दुखी है।’ 
असलम ने यह भी कहा, ‘मेरा बेटा अकेला है। इसके चलते उसे एंजायटी अटैक आ रहे हैं। उन लोगों ने दोनों को अलग कर दिया है। आर्यन को अलग बैरक में रखा गया है। वहीं अरबाज को अलग बैरक में रखा गया है। उन्हें कैदियों की तरह खाना मिल रहा है। जब भी वह मुझे कोर्ट में मिलता है सबसे पहले वह केस के बारे में ही पूछता है।’

Desk Team