भ्रष्टाचार मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ की जा रही खुली जांच के संबंध में एसीबी ने मंगलवार को उनका बयान दर्ज किया। पूर्व पुलिस आयुक्त ने मध्य मुंबई के वरली में स्थित एसीबी कार्यालय में लगभग 2 घंटे तक जांच अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया।
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि परमबीर सिंह करीब दो घंटे तक एसीबी कार्यालय में रहे और इस दौरान उनका बयान दर्ज किया गया तथा बाद में उन्हें जाने दिया गया। उनके खिलाफ वसूली के कई मामले दर्ज होने के बाद उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया गया था।
कोविड-19ः मुंबई में घटे कोरोना के केस तो हटाया गया नाइट कर्फ्यू, रेस्त्रां-थिएटर अब 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे
अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने उन्हें पहले तीन बार सम्मन भेजा, लेकिन वह विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए उसके समक्ष पेश नहीं हुए। इस बार उन्हें दो फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया लेकिन उन्होंने यह कहते हुए एसीबी को पत्र भेजा कि उन्हें बुधवार को कोर्ट से संबंधित कुछ काम है तथा वह मंगलवार को उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी ने सिंह को मंगलवार को पेश होने की अनुमति दे दी और उनका बयान दर्ज कर लिया। एसीबी पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे द्वारा दर्ज करायी शिकायत पर सिंह के खिलाफ खुली जांच कर रही है। डांगे ने मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे।


Download Android App
Download iOS App



