देश के पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश से कथित तौर पर चीन की सेना द्वारा अगवा किए गए भारतीय किशोर की घर वापसी हो चुकी है। वहीं लापता युवक मीराम के पिता ओपांग टैरोन ने आरोप लगया कि पीएलए के कब्जे में उनके बेटे को मारा गया और बिजली के झटके दिए गए। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तपीर गाओ ने कहा कि पता चला है कि पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा से लापता हुए युवक मिराम टैरोन को चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पीटा था। लापता होने के बाद 27 जनवरी को पीएलए ने युवक को भारतीय सेना को सौंप दिया था।
तापिर गाओ ने सरकार से की जांच की अपील
अरुणाचल से बीजेपी सांसद तापीर गाओ ने कहा, “मुझे खबर मिली है कि पीएलए ने मिराम टैरोन को पीटा और बिजली के झटके दिए हैं।” उन्होंने कहा, “यह एक गंभीर मामला है। मैं सरकार से इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाने का आग्रह करता हूं।” इससे पहले 19 जनवरी को गाओ ने कहा था कि पीएलए ने 18 जनवरी को अरुणाचल के अपर सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र के अंदर से एक लड़के का अपहरण किया था। गाओ ने कहा कि घटना उस जगह के पास हुई जहां से त्सांगपो नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है। सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है।
भारतीय सेना ने हॉटलाइन से मांगी थी PLA से मदद
भारतीय सेना को टैरोन के बारे में सूचना मिलने के बाद, उसने हॉटलाइन के स्थापित तंत्र के माध्यम से तुरंत पीएलए से संपर्क किया और सूचित किया कि एक व्यक्ति, जो जड़ी-बूटियों और शिकार को इकट्ठा कर रहा था, अपना रास्ता खो दिया है और उसे नहीं पाया जा सकता है। सेना ने अपने पक्ष में व्यक्ति का पता लगाने और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उसे वापस करने के लिए पीएलए से सहायता मांगी। 27 जनवरी को चीनी पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश में वाचा-दमई इंटरेक्शन पॉइंट पर मिराम टैरोन को भारतीय सेना को सौंप दिया।


Download Android App
Download iOS App



