एकता कपूर शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में अनुराग बसु बने पार्थ समथान ने फैंस का खूब दिल जीता। प्रेरणा और अनुराग की इस नई जोड़ी को प्रेरणा-अनुराग के रूप में दर्शकों ने खूब सराहा है। पुरानी कसौटी की के प्रेरणा-अनुराग जैसे दिया प्यार। फिर क्या हुआ कि अनुराग के किरदार को छोड़कर पार्थ ने शो छोड़ दिया? पार्थ के फैंस जानना चाहते थे इस सवाल का जवाब। ऐसे में अब पार्थ ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है ।

साल 2020 में पार्थ ने शो को अलविदा कह दिया था। इसके बाद खबरें आने लगी थीं कि शो पीछे की छोड़ने की वजह है कि पार्थ अब नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। एक्टर को लेकर खबर थी कि वह ‘मैं हीरो बोल रहा हूं’ वेब सीरीजऑप्ट कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्थ ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है, अगर ऐसा होता तो बालाजी मुझे अपने एक शो से ऐसे कैसे जाने देते और फिर दूसरा बालाजी शो करने देते? वो नहीं करने देते। इसलिए ऐसा कुछ नहीं था।’ उन्होंने कहा- ऑफ कॉज हीरो बालाजी का शो नहीं लेकिन वह ऑल्ट का है। उससे इसका कोई लेना देना नहीं। मैं पहले से ही उसमें काम कर रहा था। बल्कि कसौटी बाद में आया है।

एरिका फर्नांडीज शो में पार्थ के अपोजिट प्रेरणा बनी नजर आई थीं। कसौटी शो में पार्थ और एरिका की कैमेस्ट्री जबरदस्त रही। ऐसे में एक्टर ने बताया कि अभी फिलहाल वह ऐरिका के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वे दोनों ही अपनी अपनी लाइफ में बिजी हो चुके हैं। बता दें, शो कसौटी जिंदगी की 2 में एरिका और पार्थ के अलावा हिना खान भी थीं, जिन्होंने पुराने शो के हिसाब से अमान शरीफ का किरदार निभाया था। तो वहीं शो में करण सिंह ग्रोवर भी थे।


Download Android App
Download iOS App



