महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर पुणे शहर में अगले दो दिन में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम दर्ज की गई तो प्रशासन यहां प्रतिबंधों में छूट देने पर विचार कर सकता है। पिछले सप्ताह पुणे शहर राज्य सरकार के स्तर श्रेणी तीन में शामिल था।
हालांकि यहां संक्रमण दर पांच प्रतिशत से थोड़ा नीचे आने के बाद शहर स्तर दो की श्रेणी में आ गया है। स्तर दो में आने वाले इलाकों में दुकानों को शाम सात बजे तक खोले रखने की अनुमति मिल जाती है। वहीं होटल, रेस्त्रां और भोजनालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ भोजन परोसने के लिए रात 10 बजे तक काम कर सकते हैं और सामाजिक दूरी नियमों का पालन करते हुए मॉल खोले जा सकते हैं।
पवार ने कहा, ‘‘पुणे शहर में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे चली गई है और प्रशासन ने शहर को और राहत देने का निर्णय लिया है।’’ उन्होंने कहा कि जिला और नगर निगम प्रशासन अगले दो दिनों की संक्रमण दर पर नज़र रखेंगे और यह पांच प्रतिशत से नीचे रही तो स्तर दो वाली छूट यहां भी प्रदान की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



