कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने निजी अस्पतालों से संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने और बिना किसी देरी किये उनका इलाज शुरू करने का आग्रह किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के ठाणे चैप्टर की मदद से 1,000 से अधिक डॉक्टरों के साथ एक वेबिनार के दौरान शिंदे ने यह अपील की।
मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों को समर्पित कोविड-19 इलाज केन्द्रों में सीधे रेफर करने की बजाय निजी अस्पतालों को इस तरह के मरीजों को पहले भर्ती करना चाहिए और बिना किसी देरी के उनका इलाज शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और उनकी स्थिति स्थिर होने पर मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भेजा जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



