तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का गुरुवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में डायाग्नोस्टिक टेस्ट किया गया। सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल के डॉक्टरों ने 66 वर्षीय राव पर एमआरआई, सीटी स्कैन और अन्य परीक्षण किए। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राव ने फेफड़ों में जलन की शिकायत की थी।
उनके निजी चिकित्सकों ने उनका प्रारंभिक परीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को यशोदा अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन और अन्य परीक्षणों से गुजरने की सलाह दी। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति हेमा कोहली के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था। यह समारोह राजभवन में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।


Download Android App
Download iOS App



