आजमगढ़ में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही एक मामला सामने आया है। यहां पर एक कुएं में 22 साल की लड़की की डेड बॉडी मिली है। बता दें लड़की को 5 टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंका गया है। सिर हाथ और पैर काटकर अलग-अलग कर दिया गया है। जिसके बाद सिर अभी तक नहीं मिला है। वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर SP डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस न बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक डेड बॉडी 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ग्रामीणों से शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। कुएं से पानी निकाला जा रहा है। पूरा मामला अहिरौला थाना क्षेत्र पश्चिमी पट्टी गांव के गौरी का है। यहां पर सड़क किनारे एक कुआं है। मंगलवार को यहां से बदबू आने पर लोगों ने कुएं को झांककर देखा तो एक शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की कुएं में लड़की की लाश मिली। पुलिस ने कुएं से शव को निकालकर पहचान की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
धड़ से अलग मिला युवती का शव
बता दें युवती का सिर धड़ से अलग था। दोनों हाथ और दोनों पैर भी अलग-अलग थे। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या के बाद यहां पर शव को ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े किए गए या टुकड़े करते हुए बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।


Download Android App
Download iOS App



