राहुल के बाद असम में आज प्रियंका गांधी करेंगी ताबड़तोड़ रैलियां

Summary :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज असम के जोरहाट, नज़ीरा और खुमटाई में रैलियों को संबोधित करेंगी। इससे पहले शुक्रवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में पार्टी कार्यालय में असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज असम के जोरहाट, नज़ीरा और खुमटाई में रैलियों को संबोधित करेंगी। इससे पहले शुक्रवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में पार्टी कार्यालय में असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा, हमने आपको 5 गारंटी का हथियार दिया है। ये घोषणापत्र असम की जनता की आवाज़ है, ये असम की जनता की रक्षा करेगा।
पार्टी के सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी 21 और 22 मार्च को असम का दौरा करेंगी जहां उनके छह रैलियां करने की संभावना है। इससे पहले राहुल ने जोरहाट जिले के मरियानी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस दौरान भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वह असम की संस्कृति, भाषा, इतिहास और भाईचारे पर हमला कर रही है। साथ ही, उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर नफरत को खत्म करने और शांति लाने का वादा किया।
राहुल ने असम में सत्तारूढ़ दल भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा था कि पूरा राज्य बाहरी लोगों को सौंपा जा रहा है। सरकार ने गुवाहाटी हवाई अड्डा का अधुनिकीकरण करने के लिए 2,000 करोड़ रूपए दिए थे। अब इसे आपकी जेब से निकाल लिया गया और इसे अडाणी को दे दिया गया। इस तरीके से, वह देश में हर चीज अपने दो-तीन सबसे अमीर कारोबारी मित्रों को दे रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग वादे करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती।

Desk Team