शादीशुदा महिला ने प्रेमी संग रची साजिश, Ahmedabad ज्वैलर्स शोरूम से उड़ाए करोड़ों के गहने, जानें मास्टरमाइंड हर्षिता शेट्टी की कहानी

Summary :

Ahmedabad Jewellery Theft: अहमदाबाद के निकोल इलाके (Nikol Jewellery Showroom Theft) में स्थित एक बड़े ज्वैलरी शोरूम में हुई 1.66 करोड़ रुपये के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस हाई प्रोफाइल चोरी मामले में पहले महिला आरोपी हर्षिदा शेट्टी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अब उसके प्रेमी मयूर माली को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी चोरी की योजना मयूर ने ही बनाई थी और उसी ने हर्षिदा को वारदात के लिए तैयार किया था। निकोल पुलिस ने फरार चल रहे मयूर माली…

Ahmedabad Jewellery Theft: अहमदाबाद के निकोल इलाके (Nikol Jewellery Showroom Theft) में स्थित एक बड़े ज्वैलरी शोरूम में हुई 1.66 करोड़ रुपये के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस हाई प्रोफाइल चोरी मामले में पहले महिला आरोपी हर्षिदा शेट्टी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अब उसके प्रेमी मयूर माली को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी चोरी की योजना मयूर ने ही बनाई थी और उसी ने हर्षिदा को वारदात के लिए तैयार किया था। निकोल पुलिस ने फरार चल रहे मयूर माली को अहमदाबाद रिंग रोड इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, चोरी के बाद मयूर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था ताकि वह पुलिस की पकड़ से बच सके। हालांकि तकनीकी निगरानी और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच में पता चला कि मयूर मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और कई सालों से अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मयूर ने ही पूरी साजिश तैयार की थी और अपनी प्रेमिका को करोड़ों की चोरी के लिए उकसाया था।

Ahmedabad Jewellery Theft: छह महीने पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Ahmedabad Jewellery Theft(source: S-M)
Ahmedabad Jewellery Theft(source: S-M)

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मयूर और हर्षिदा पिछले करीब छह महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों की मुलाकात एक व्यापारिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों ने साथ नई जिंदगी शुरू करने का सपना देखना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हर्षिदा अपने पति से अलग रह रही थी और निजी जीवन में परेशानियों से गुजर रही थी। इसी दौरान मयूर उसके करीब आया और दोनों ने पैसों के लिए बड़ा कदम उठाने की योजना बना ली। दोनों ने तय किया कि करोड़ों के गहने चोरी कर राज्य से बाहर नई जिंदगी शुरू करेंगे।

Ahmedabad Crime News: 11 मई को दिया वारदात को अंजाम

Ahmedabad Jewellery Theft(source: S-M)
Ahmedabad Jewellery Theft(source: S-M)

पुलिस के अनुसार, दोनों ने 11 मई को चोरी करने की योजना बनाई क्योंकि उस दिन शोरूम में कर्मचारियों की संख्या कम थी और केवल एक मालिक मौजूद था। मौके का फायदा उठाकर दोनों ने सोने और चांदी के करोड़ों रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोरी के बाद दोनों अहमदाबाद छोड़कर पहले उदयपुर पहुंचे। वहां से जयपुर, दिल्ली और फिर ऋषिकेश तक घूमते रहे ताकि पुलिस उन्हें ट्रैक न कर सके। लगातार शहर बदलकर दोनों पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे।

Gujarat Police Investigation: ऋषिकेश में आया कहानी का बड़ा मोड़

इस मामले में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ ऋषिकेश में सामने आया। पुलिस जांच के मुताबिक, एक होटल में ठहरने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान जब हर्षिदा नहाने गई हुई थी, तब मयूर सारे गहने लेकर वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि मयूर ने अपनी प्रेमिका को धोखा दिया और उसे अकेला छोड़कर करोड़ों के गहनों के साथ फरार हो गया। इसके बाद हर्षिदा पुलिस के हत्थे चढ़ गई, जबकि मयूर कई दिनों तक छिपता रहा।

अब तक सिर्फ 38 लाख के गहने बरामद

पुलिस ने पहले हर्षिदा के पास से करीब 22 लाख रुपये के गहने और अन्य सामान बरामद किए थे। वहीं मयूर की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से लगभग 16 लाख रुपये का सोना मिला है। इस तरह अब तक कुल 38 लाख रुपये के गहने ही पुलिस बरामद कर पाई है। हालांकि चोरी किए गए बाकी करोड़ों रुपये के गहने अब भी गायब हैं। पूछताछ में मयूर ने पुलिस को बताया है कि बाकी आभूषण राजस्थान में कहीं छिपाए गए हैं।

इसके बाद गुजरात पुलिस की टीम राजस्थान में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल हर्षिदा पुलिस हिरासत में है और पुलिस को उम्मीद है कि दोनों आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ में इस पूरे चोरी कांड से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई के बांद्रा में रेलवे ने शुरू किया सबसे बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, गरीब नगर में तोड़ी जा रहीं अवैध झुग्गियां

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।