भारतीय वायुसेना का विमान ब्रिटेन से 450 खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों समेत करीब 35 टन चिकित्सीय उपकरणों को लेकर वायुसेना का विमान मंगलवार को यहां पहुंचा रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वायुसेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान ब्रिटेन से चिकित्सीय उपकरण लाने के लिए दो मई को गुजरात के जामनगर वायु सैन्य अड्डे से रवाना हुए थे।
वायु सेना के दोनों विमान लगातार साढ़े 11 घंटे की उड़ान के बाद ब्रिटेन के ब्रिज नॉर्टन पहुंचे और वहां से जीवन रक्षक चिकित्सीय उपकरण लेकर देश रवाना हुए।वायु सेना का पहला विमान स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे ब्रिटेन पहुंचा और 450 खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों समेत करीब 35 टन चिकित्सीय उपकरणों को लेकर भारत रवाना हो गया। वायु सेना का विमान मंगलवार को यहां सुबह करीब पांच बजे पहुंचा।


Download Android App
Download iOS App



