एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान कोचीन हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा

Summary :

एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह से आ रही उड़ान को यहां कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को आपात स्थिति में उतराना पड़ा। शक है कि विमान के ‘हाइड्रोलिक’ ने काम करना बंद कर दिया था।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह से आ रही उड़ान को यहां कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को आपात स्थिति में उतराना पड़ा। शक है कि विमान के ‘हाइड्रोलिक’ ने काम करना बंद कर दिया था।
कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटिड (सीआईएएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि रात आठ बजकर चार मिनट पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया और विमान रात आठ बजकर 26 मिनट पर सुरक्षित रूप से उतर गया।
उन्होंने कहा कि किसी भी रनवे को अवरूद्ध नहीं किया गया और न ही किसी भी उड़ान का मार्ग बदला गया।
प्रवक्ता ने बताया कि रात आठ बजकर 36 मिनट पर आपातकाल के आदेश को वापस ले लिया गया और हवाई परिचालन को सामान्य घोषित कर दिया गया।
सीआईएएल ने कहा कि विमान में सवार सभी 193 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सुरक्षित हैं।

Shera Rajput