विमान बांग्लादेश एयरलाइंस के मस्कट से ढाका जा रहे एक विमान के पायलट को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद आपात स्थिति में विमान को नागपुर में उतारना पड़ा। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इस बोइंग विमान में 126 यात्री सवार थे। विमान को पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर आपात स्थिति में उतारा गया और विमान चालक को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि जब विमान को आपात स्थिति में उतारने के लिए कोलकाता एटीसी से संपर्क किया गया, उस समय वह रायपुर के पास था, जिसके बाद उसे निकटतम नागपुर हवाईअड्डे पर उतरने की सलाह दी गई।
विमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने हाल में भारत के लिए उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू किया है। कोरोनो वायरस वैश्विक महामारी के कारण दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा सेवा निलंबित थी।


Download Android App
Download iOS App



