महाराष्ट्र विधानसभा में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पर अजित पवार ने दिया ये बयान

Summary :

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाले केरल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एक ही पार्टी की सरकार है। महाराष्ट्र में ऐसा नहीं है, यहां तीन पार्टियों (एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना) के गठबंधन की सरकार है।

नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून के खिलाफ कई राज्यों द्वारा विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि महाराष्ट्र सरकार भी इस कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाले केरल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एक ही पार्टी की सरकार है। महाराष्ट्र में ऐसा नहीं है, यहां तीन पार्टियों (एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना) के गठबंधन की सरकार है। 


अजित पवार के बयान से तो यही कहा जा सकता है कि महाराष्ट्र विधानसभा में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पेश नहीं किया जाएगा। बता दें केरल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा नागरिकता कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कहा है कि हमारे राज्य में नागरिकता कानून और एनआरसी से किसी को परेशानी नहीं होगी। हमलोगों के यही विचार हैं।

Desk Team