दीया मिर्जा जयपुर लिटरेचर ​फेस्टिवल में पहुंची, यह बात कहकर फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस

Summary :

बीते सोमवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल अपने विभिन्न सत्रों के साथ समाप्त कर दिया गया है। जेएलएफ में सोमवार यानी कल जलवायु परिवर्तन पर सत्र आयोजित किया गया।

बीते सोमवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल अपने विभिन्न सत्रों के साथ समाप्त कर दिया गया है। जेएलएफ में सोमवार यानी कल जलवायु परिवर्तन पर सत्र  आयोजित किया गया। इस सत्र में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा भी पहुंची। दीया मिर्ज़ा ने जलवायु के मुद्दे पर बातचीत करते हुए कहा कि हम अपने बच्चो को कैसी दुनिया देकर जाएंगे। हमें इसके बारे में कुछ भी नहीं मालूम है। इतना ही नहीं दीया मिर्ज़ा  इस वार्तालाप के वक्त भावुक भी हो गई और रोने लगीं। दीया ने बताया कि दुनिया अपने समय के शायद बुरे दौर से गुजर रही है और मानवीय गतिविधियां इसे लगातार असामान्य बनाती जा रही है।

कोबी ब्रायंट के निधन पर जताया दुख
दीया मिर्ज़ा ने बताया कि बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी कोब ब्रायंट की मौत हो जाने की खबर से वो काफी ज्यादा उदास थीं। रविवार को अमेरिका में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में कोबी और उनकी बेटी की मौत हो गई। दीया ने कहा कल का दिन बहुत अच्छा था। हम सभी ने गणतंत्र दिवस मनाया। 
लेकिन जब देर रात करीब 3 बजे उन्हें कोबी की हादसे में मौत की खबर मिली तो इसने मुझे भावुक कर दिया। अभिनेत्री का यह भी कहना है कि हर दिन अलग-अलग घटनाएं होती है जो हमें भावुक कर देती है और वो ऐसी होती है जो कभी भी जाहिर हो सकती है। 
कोबी की मौत की खबर मिलने के बाद से ही मेरा ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था। हम हर जगह अपने इमोशन जाहिर नहीं कर सकते,मगर हमारे अंदर का बच्चा काफी नाजुक होता है। 
आप में उम्मीद बच्चे भरते हैं
आगे दीया मिर्ज़ा ने कहा कि लोगों को कहानियों से काफी कुछ सीखने को मिलता है। अच्छे लोगों से सबसे ज्यादा सीखने को मिलता है। बच्चों की लड़ाई में भी मुस्कान से भरा हुआ चेहरा देखने को मिलता है। इससे सीख मिलती है कि उम्मीद अब तक भी खत्म नहीं हुई है। दीया मिर्ज़ा ने क्लाइमेट चेंज पर बात करते हुए कहा कि सेशन अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि हमें सदियों से इस बारे में मालूम है कि हम एक पृथ्वी के नागरिक है। हमारी सभ्यता,संस्कृति,सोच,विचार इस बात को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। 
एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें दीया मिर्जा जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता हैं और एक्ट्रेस अकसर बढ़ते प्रदुषण को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा करती नजर आती हैं।

Desk Team