अजित पवार और शरद पवार के बीच बीते कई दिनों से सियासी घमासान मचा हुआ था। बुधवार को चाचा भतीजे ने बैठक की और शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया। जिसमे अजित पवार के पास बैठक में 32 विधायक नजर आये थे जबकि शरद पवार के साथ 16 विधायक मौजूद थे। इसके बाद शरद पावार से अजीत पवार ने उनका पद भी ले लिया है क्योंकी दोनों ही अलग होने के बाद एनसीपी पर दावा कर रहे थे।
एनसीपी की लड़ाई चुनाव आयोग तक पहुंची
अजित पवार गुट ने अपनी याचिका में चुनाव आयोग के सामने बड़ा दावा किया। बताया जा रहा है कि अजित गुट के अनुसार, एनसीपी के अध्यक्ष पद से शरद पवार को हटा दिया गया है। उनकी जगह अजित पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके पीछे हवाला दिया गया कि 30 जून को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ था जिसमें अजित पवार को अध्यक्ष चुने जाने की बात थी।इसके बाद ही दोनों में तीखी बयानबाजी देखने को मिली।
आपकी उम्र 83 साल हो गयी है आखिर आप कब रुकेंगे
पहले अजित पवार ने बांद्रा से शरद पवार जमकर निशाना साधा और कहा कि आपकी उम्र 83 साल हो गयी है।आखिर आप कब रुकेंगे। अजित पवार की बैठक ख़त्म होने के बाद शरद पवार ने कहा कि आज भी तुम्हें मेरी तस्वीर की जरुरत है। वहीं अजित पवार ने कहा कि मैं भी राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। राज्य की भलाई करने के लिए राज्य प्रमुख का पद होना जरूरी है। तभी मैं महाराष्ट्र की भलाई कर पाऊंगा। अजित पवार के साथ साथ-साथ छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल, धनंजय मुंडे सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। हालांकि सभी ने संबोधन में शरद पवार को अपना भगवान भी बताया।
निर्वाचन आयोग को 40 से अधिक हलफनामे दाखिल
दोनों की लड़ई यङीं तक नहीं थमी एनसीपी को लेकर हुई लड़ाई निर्वाचन आयोग के दरवाजे तक पहुंच चुकी है। अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह ने उनके समर्थन में विधायकों और सांसदों के 40 से अधिक हलफनामे दाखिल किए हैं। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि शरद पवार खेमे ने आयोग के समक्ष याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि गुटीय लड़ाई के संबंध में कोई भी निर्देश पारित करने से पहले उनकी बात सुनी जाए। निर्वाचन आयोग आगामी दिनों में याचिकाओं पर कार्रवाई कर सकता है और दोनों पक्षों से उसके समक्ष प्रस्तुत संबंधित दस्तावेजों का आदान-प्रदान करने के लिए कह सकता है।
सुप्रीया सुले ने बीजेपी पर किया तीखा हमला
इतना होने के बाद शऱद पवार की बेटी सुप्रीया सुले ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि बीजेपीभारत की सबसे भ्रष्ट पार्टी’ है। अपने चचेरे भाई अजित पवार की ओर से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सुले ने कहा कि यह वही मोदी हैं जिन्होंने आरोप लगाया था कि एनसीपी का मतलब ‘प्राकृतिक रूप से भ्रष्ट पार्टी’ है। अब वही बीजेपी नेता – जिन्होंने बड़े पैमाने पर ‘ना खाऊंगा, न खाऊंगा’ का दावा किया था, ने अजित पवार की नेचुरली करप्ट पार्टी गुट से हाथ मिला लिया है – और उसके सारे भ्रष्टाचार को निगल लिया है। इस तरह से चाचा भतीजे की लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही है ।
शरद पवार से अजित पवार ने छीना पद जाने क्या थी असली वजह
Summary :
अजित पवार और शरद पवार के बीच बीते कई दिनों से सियासी घमासान मचा हुआ था। बुधवार को चाचा भतीजे ने बैठक की और शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया। जिसमे अजित पवार के पास बैठक में 32 विधायक नजर आये थे जबकि शरद पवार के साथ 16 विधायक मौजूद थे। इसके बाद शरद पावार से अजीत पवार ने उनका पद भी ले लिया है


Download Android App
Download iOS App



