अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना, कहा- सरकार बाढ़ से निपटने में नाकाम

Summary :

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ से हुई तबाही से निपटने में असफल रही है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ से हुई तबाही से निपटने में असफल रही है।
पवार ने राज्य के कई इलाकों में संकट की स्थिति होने के बावजूद फडणवीस द्वारा चुनाव से पहले लोगों तक पहुंचने के लिए शुरू की गई ‘महा जनादेश यात्रा’ जारी रखने की आलोचना की। 

जम्मू-कश्मीर पहुंचे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका

राकांपा नेता ने कहा कि फडणवीस ने केवल एक दिन के लिए यात्रा (बुधवार को मुंबई में बाढ़ के मुद्दे पर समीक्षा के लिए) रोकी। वह भी विपक्ष द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर। पवार ने नासिक जिले के शिरडी में कहा, ‘‘ राज्य में बाढ़ के हालात के लिए सरकार की अक्षमता जिम्मेदार है।’’ 

Desk Team