भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 65 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का इंटरव्यू लिया जिसमें उन्होंने पंत की जगह उन्हें संत बोल दिया। हालांकि रोहित ने अपनी गलती सुधारते हुए बाद में उनका सही नाम लिया। बीसीसीआई ने इस वीडियो को बीते मंगलवार अपने ट्विटर पर शेयर किया जिसके बाद युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा को ट्रोल किया।

इस वीडियो में रोहित शर्मा इस बार चहल की जगह ऋषभ पंत का इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने इंटरव्यू की शुरुआत करते हुए कहा कि आज हमारे साथ ऋषभ संत हैं इसके कुछ ही संकेड के बाद रोहित ने अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि हमारे साथ ऋषभ पंत हैं।

ऋषभ पंत से बात करते हुए रोहित शर्मा ने पहले उनसे पूछा कि इस सीरीज के पहले दोनों मैचों में आपके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं आ रहे थे जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि आप अपने खराब प्रदर्शन से निराश हो गए हैं लेकिन आज आपने कमाल दिखाया? रोहित के इस सवाल का जबाव देते हुए पंत ने कहा कि ठीक है स्कोर नहीं हो रहा था लेकिन अपनी बल्लेबाजी पर ट्रस्ट करके और फोकस वही चीज लगातार कर रहा था और रिजल्ट आया।
Guyana diaries: @ImRo45 & @RishabhPant17 unplugged
Two low scores & a match-winning fifty. The Hitman finds out how Pant turned it around in the final T20I – by @28anand #TeamIndia #WIvIND
Full video? https://t.co/ybj8Lg0Ihz pic.twitter.com/Hz7IjxXchT
— BCCI (@BCCI) August 7, 2019
बीसीसीआई ने जैसे ही इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया उसके बाद ही चहल ने रोहित शर्मा की गलती पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। ट्विटर पर चहल ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरी कमी महसूस हो रही है।
Missing me @BCCI https://t.co/UpwwAEh8QT
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) August 7, 2019
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक और ऋषभ पंत के 42 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 147 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में पंत ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम कर लिया।



Download Android App
Download iOS App



