बिहार चुनाव में मिली जीत से बढ़ा AIMIM का आत्मविश्वास, अकबरुद्दीन बोले-पूरे देश में लहराएंगे झंडा

Summary :

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, बिहार में पार्टी को मिली कामयाबी हिंदुस्तान की सियासत में नई तारीख होगी और वो दिन दूर नहीं जब पूरे हिंदुस्तान पर एआईएमआईएम का परचम लहराएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल करने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) फूली नहीं समा रही। बिहार चुनाव में एआईएमआईएम को मिली इस जीत पर ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार में एआईएमआईएम की कामयाबी हिंदुस्तान की सियासत में नई तारीख लिखेगी और दुनिया देखेगी कि एआईएमआईएम सारे हिंदुस्तान में अपना झंडा लहराएगी।
हैदराबाद में हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुएअकबरुद्दीन ने कहा कि, “अपनो को पहचानों, तोहमतें इल्जाम लगते रहे हैं लेकिन हमे कोई शिकायत नहीं है। बिहार में पार्टी को मिली कामयाबी हिंदुस्तान की सियासत में नई तारीख होगी और वो दिन दूर नहीं जब पूरे हिंदुस्तान पर एआईएमआईएम का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि, हम 70 बरस से नजरअंदाज लोगों की नुमाइंदगी करेंगे।”


गौरतलब है कि बिहार चुनाव के नतीजों में पांच सीट हासिल करने वाली एआईएमआईएम को विधायकों के टूटने का भी डर सता रहा है। इसको देखते हुए पांचों विधायकों को हैदराबाद बुलाया गया है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में जीते पार्टी के पांचों विधायकों से मुलाकात की।

Desk Team