मलाइका अरोड़ा ने धर्मशाला की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करती तस्वीरें की शेयर, फैंस ने पूछा- ‘अर्जुन जी कहां हैं?’

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को फिटनेसफ्रीक के नाम से भी जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में इस बार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को फिटनेसफ्रीक के नाम से भी जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में इस बार मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ दिवाली मनाई है। दरअसल धर्मशाला में अपनी आने वाली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग के सिलसिले में अर्जुन कपूर गए हैं। 
इस फिल्म में लीड रोल में अर्जुन के साथ एक्टर सैफ अली खान भी हैं। इसलिए धर्मशाला सैफ अली खान और अर्जन कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान भी पहुंचे हैं। इस फिल्म में यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी इनके साथ मुख्य किरदार में हैं। 
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें धर्मशाला के मौसम का लुफ्त उठाते हुए साझा की हैं। मलाइका ने अपनी इस पोस्ट के साथ कैप्‍शन में लिखा, वह रास्ता जिसपर सबसे कम लोग चले हां, शांत,खूबसूरत सुबह। इस दौरान ग्रीन कलर के आउटफिट में मलाइका दिखाई दे रही हैं जबकि बाल उनके खुले हुए हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में बालों को बांधे हुए मलाइका दिखाई दे रही हैं। 

मलाइका की यह तस्वीरें देखकर लग रहा है कि अर्जुन कपूर ने उनकी यह फोटोज खींची हैं। मलाइका के इस पोस्ट पर फैन्स ने सवाल पूजा कि अर्जुन जी कहां पर हैं? वहीं एक अन्य फैन ने कहा, फोटो क्रेडिट अर्जुन कपूर, क्या आप देना भूल गई हैं? मलाइका की इन तस्वीरों पर कई फैन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक्टर अर्जुन कपूर ने एक वीडियो साझा किया था। दिवाली की बधाई इस वीडियो में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन  और यामी गौतम ने फैन्स को दी हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में तैमूर की आवाज भी आती है। सैफ को वीडियो के बीच में तैमर टोकते हुए कहते हैं अब्बा इधर आना। सैफ ने भी बेटे तैमूर के इस बात पर अच्छा सा रिएक्‍शन दिया। 

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका, अर्जुन, करीना और सैफ और तैमूर धर्मशाला की सड़कों पर वाॅक करते दिखाई दे रह ेहैं। जब तैमूर को फैन्स हाय बोल रहे थे तो उन्होंने चिड़चिड़ाते हुए कहा गो गो गो। 

Desk Team