SP-BSP गठबंधन को लेकर नरेश अग्रवाल का विवादित बयान, कहा-‘अखिलेश चौराहों पर बंदरों की तरह घूमेगा’

Summary :

नरेश अग्रवाल ने कहा, ’23 मई को काउंटिंग होगी (लोकसभा चुनाव) और 24 को मायावती कहेंगी कि मैं गठबंधन तोड़ती हूं, मुसलमान और अहीर ने हमको धोखा दिया।

अक्सर नेता अपने विवादित बयान के कारण चर्चा का विषय बने रहते है। हाल में ही बीजेपी के नेता नरेश अग्रवाल ने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर विवादित बयान दिया। नरेश अग्रवाल ने कहा कि 23 मई को काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव चौराहों पर बंदरों की तरह घूमेंगे।

नरेश अग्रवाल ने कहा, ’23 मई को काउंटिंग होगी (लोकसभा चुनाव) और 24 को मायावती कहेंगी कि मैं गठबंधन तोड़ती हूं, मुसलमान और अहीर ने हमको धोखा दिया। अखिलेश चौराहे पर बंदरों की तरह घूमेगा, चौराहे पर दौड़ता दिखाई देगा।’ गठबंधन को इस तरह का यह बयान पहली बार सामने आया है।

mayawati-akhilesh

अश्विनी चौबे के घूंघट वाले बयान पर राबड़ी देवी ने दिया करारा जवाब

नरेश अग्रवाल ने न सिर्फ मायावती पर गठबंधन तोड़ने का इल्जाम लगाया है, बल्कि अखिलेश यादव के लिए विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। हालांकि, गठबंधन को लेकर दूसरे किस्म के दावे भी गठबंधन विरोधी नेता करते रहे हैं।11 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के दौरान बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मायावती पर आरोप लगाया था कि वह चुनाव के बाद बीजेपी के साथ चली जाएंगी।

Desk Team