गुजरात विधानसभा चुनाव पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- “मुझे उम्मीद है कि बीजेपी गुजरात में बुरी तरह हारेगी”

Summary :

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri), रामपुर (Rampur) और खतौली (Khatauli) विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन सभी सीटों पर बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबाला है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri), रामपुर (Rampur) और खतौली (Khatauli) विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन सभी सीटों पर बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबाला है।वहीं यूपी उपचुनावों के साथ गुजरात में भी विधानसभा चुनाव हो रहा है। गुजरात चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की प्रतिक्रिया आई है। 
गुजरात चुनाव पर दी प्रतिक्रिया 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गुजरात विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया मैनपुरी में आई। सपा प्रमुख जब अपना वोट डालकर बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान गुजरात चुनाव पर उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि बीजेपी गुजरात में बुरी तरह हारेगी.”
सपा की अच्छी होगी जीत 
मतदान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी की अच्छी जीत होगी। 2024 की भी शुरूआत होगी लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि नेताजी इस क्षेत्र में काम करते रहे हैं। यह नेताजी का क्षेत्र रहा है, नेताजी को याद करके लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।”

Desk Team