छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी शुरू होने से पहले पड़सी झारखंड और ओड़िशा राज्य की सीमा पर चेकपोस्ट स्थापित कर धान की अवैध आवक पर चौकस निगरानी रखने के निर्देश दिए। अमरजीत भगत ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक मे कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।
उन्होंने कहा कि जशपुर जिले की सीमाएं ओड़िशा और झारखंड से लगती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए यहां धान की अवैध आवक को रोका जाना जरूरी है। इन दोनों राज्यों से जिले में धान की आवक होने से धान खरीदी केन्द्रों में गड़बड़ी की संभावना अधिक रहेंगी। अमरजीत भगत ने बैठक में कहा कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी की चौकस व्यवस्था के साथ चेकपोस्ट स्थापित कर वाहनों की सघन जांच की जाए।

अमरजीत भगत ने कहा कि धान उपार्जन के दौरान बिचोलियों पर भी कड़ी निगरानी जरूरी है, ताकि सही किसानों के अलावा अन्य व्यक्ति अनाधिकृत रूप से धान बेचने न पाए। धान के बिचैलियों की जांच पड़ताल के लिए संचालित अभियान के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाए कि इससे किसानों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि मंडी शुल्क की वसूली होनी चाहिए। नियमानुसार राईस मिलर्स के यहां धान के भण्डारण का भौतिक सत्यापन भी किया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



