पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को भारत सेवाश्रम आश्रम और कपिल मुनि के मंदिर में पूजा-अर्चना की। और दक्षिण 24 परगना के इंदिरा मैदान से पांचवी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।
शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जंग सोनार बांग्ला के लिए है। हमारे बूथ वर्कर्स और टीएमसी के सिंडिकेट के बीच यह जंग है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य में भाजपा सरकार बनाना नहीं है। हमारा टारगेट यह है कि राज्य में बदलाव आ सके और बंगाल के गरीबों की स्थिति में सुधार हो सके। राज्य की महिलाओं के लिए हालात बदल सकें।
यह सत्ता का परिवर्तन नहीं होगा। यह गंगासागर के लिए सम्मान होगा।
क्षेत्र के मछुआरों की जिंदगी के लिए बदलाव लाने का प्रयास होगा।’ सवालिया अंदाज में शाह ने कहा कि क्या जब तक राज्य में ममता बनर्जी की सरकार है, तब तक कोई बदलाव आ सकता है? क्या इस तरह बंगाल प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकता है? यही नहीं दुर्गा पूजा के मसले पर ममता बनर्जी पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला।
शाह ने कहा, ‘क्या दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में नहीं होनी चाहिए? क्या इसके लिए कोर्ट की परमिशन लेने की जरूरत है। क्या सरस्वती पूजा नहीं होनी चाहिए? उन्होंने इसे रुकवा दिया था और बीजेपी के दबाव के बाद ही सरस्वती पूजा शुरू की थी। दीदी, बंगाल यह जानता है कि आपने ही स्कूलों में सरस्वती पूजन की परंपरा को रुकवा दिया था।’


Download Android App
Download iOS App



