असम चुनाव से पहले अमित शाह का बड़ा बयान, UCC लागू कर चार शादियों पर रोक लगाने की घोषणा

Amit Shah in Assam

Amit Shah in Assam : असम विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नलबाड़ी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठ और राज्य की जनसांख्यिकी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले समय में असम में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में काम करेगी, जिसके तहत चार शादियों पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान होगा।

अमित शाह ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए राज्य के डेमोग्राफिक्स को बदलने का आरोप भी लगाया।

शाह ने कहा, “वोट बैंक के लालच में, कांग्रेस पार्टी ने असम के पूरे डेमोग्राफिक्स को बदल दिया. धुबरी और उसके आसपास के नौ जिले अब घुसपैठियों से भरे हुए हैं.”

कांग्रेस सरकारों पर लगाया घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के दौरान राज्य में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सीमाओं को लेकर पर्याप्त सख्ती नहीं बरती गई।

शाह ने कहा, “कांग्रेस सरकार ने सालों तक असम के अंदर घुसपैठियों के लिए दरवाजे खुले रखे थे. हमारे मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा ने बॉर्डर बंद कर दिए हैं और घुसपैठियों द्वारा कब्ज़ा की गई 1.25 लाख एकड़ ज़मीन वापस ले ली है.”

हर घुसपैठिए की पहचान कर देश से निकालने का दावा

अमित शाह ने अपने संबोधन में घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख दोहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “आज मैं नलबाड़ी यह कहने आया हूं: तीसरी बार ‘कमल के फूल’ की सरकार बनाओ. अगले पांच सालों में हम हर एक घुसपैठिए की पहचान करके उसे देश से निकाल देंगे.”

भाजपा के रुख को दोहराते हुए शाह ने कहा, “हर एक घुसपैठिए का हम पता लगाएंगे, हम उन्हें ढूंढेंगे, हम उन्हें वोटर लिस्ट से हटा देंगे और उन्हें वहीं वापस भेज देंगे जहां से वे आए थे.”

शांति समझौतों का भी किया जिक्र

अपने भाषण में अमित शाह ने असम में शांति बहाल करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं, जिनसे राज्य में स्थिरता आई है।

उन्होंने कहा, “10 साल के अंदर… हमने बोडो शांति समझौता, कार्बी आंगलोंग समझौता, DNLA समझौता और ULFA के साथ एक समझौता किया. आज 10,000 लोगों ने हथियार छोड़ दिए हैं.”

अमित शाह ने यह भी दावा किया कि भाजपा के शासन में राज्य में हिंसा और बम धमाकों की घटनाएं कम हुई हैं। उन्होंने कहा, “यह जमीन, मिट्टी और संस्कृति हमारी है. किसी भी घुसपैठिए का इस पर कोई अधिकार नहीं है.”

एक चरण में होगा मतदान

असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार वोटों की गिनती 4 मई को होगी। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश करेगी, जबकि कांग्रेस वापसी के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

यह भी पढ़ेंसावधान! दिल्ली में सड़क किनारे पेशाब करने, गंदगी फैलाने वालों पर सरकार सख्त, कटेगा भारी चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।