केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अहमदाबाद में उन्होंने दक्षिण भोपाल में सिटी सिविक सेंटर और 244 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। अहमदाबाद जिले में हुए कुल 1220 ऐसे विकास कार्यों में साणंद तहसील के 1062 कार्य, बावला तहसील के 138 कार्य और दसक्रोई तहसील के 20 विकास कार्य शामिल हैं।
जीवन में देखे तीन तरह के नेता
उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में गृहमंत्री ने कहा, मैंने 3 तरह के नेता देखे हैं, एक जो सिर्फ उद्घाटन में हिस्सा लेते है। दूसरा जो अपने समय में यह सुनिश्चित करते हैं कि विकास कार्य हुए हैं, और तीसरे नरेंद्र मोदी हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके जाने के बाद भी विकास कार्य जारी रहे।
इस अवसर पर अमित शाह ने मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत कई गांवों में निर्मित होने वाली सड़कों के संबंध में भी घोषणा की। उन्होंने आज अहमदाबाद के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की 144 वीं रथ यात्रा से पूर्व तड़के मंगला आरती में भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



