बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को यहां एक रैली में कहा कि 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजग को ‘‘तीन चौथाई बहुमत’’ मिलेगा। हालांकि, उन्होंने अपने भाषण में सहयोगी दल शिवसेना का जिक्र नहीं किया। शाह का बयान ऐसे समय में आया है, जब बीजेपी और शिवसेना इस चुनाव के लिए सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।
बीजेपी अध्यक्ष ने शिवसेना का जिक्र किए बगैर कहा, ‘‘महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की घोषणा हो गयी है। मुझे यकीन है कि बीजेपी को बहुमत मिलेगा। महाराष्ट्र में राजग (बीजेपी, शिवसेना और छोटे सहयोगी दलों) को (288 सदस्यीय विधानसभा में) तीन चौथाई बहुमत मिलेगा।’’
पटना से पाक को राजनाथ की चेतावनी, कहा-1965 और 1971 की गलतियों को न दोहराए
शाह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव बाद भी इस पद पर बने रहेंगे। शाह के इस बयान को शिवसेना की अनदेखी करने के तौर पर देखा जा रहा है, जो मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को अपने उम्मीदवार के तौर पर पेश कर रही है।
शाह ने कहा, ‘‘फडणवीस सरकार केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के साथ काम कर रही है। मोदी सरकार को दूसरा कार्यकाल मिला और मुझे यकीन है कि मतदाताओं ने फडणवीस को अगला कार्यकाल देने का मन बना लिया है।’’ ठाकरे ने हाल में कहा था कि जल्द सीट-बंटवारे की घोषणा होगी।
इससे पहले अटकलें थीं कि संभवत: शाह की यात्रा के दौरान सीट-बंटवारे की घोषणा हो सकती है। बीजेपी और शिवसेना के नेता साथ चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सीटों की संख्या के बंटवारे को लेकर अब तक कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



