बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु और केरल के एकदिवसीय राजनीतिक दौरे पर हैं। आज कन्याकुमारी पहुंचे गृह मंत्री ने सुचिंद्रम टाउन से डोर-टू-डोर अभियान ‘विजय संकल्प महासंपर्क’ की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि तमिलनाडु में AIADMK-BJP-PMK की सरकार बनेगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हमने यहां 11 घरों में जाकर अपना डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही उन्होंने उपचुनाव में कन्याकुमारी लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार पोन राधाकृष्णन की जीत सुनिश्चित करने की अपील भी की।

सुचिंद्रम टाउन के बाद अमित शाह ने एक रोड शो में हिस्सा लिया। गृह मंत्री रोड शाह शो के बाद शाह कन्याकुमारी में उडुप्पी होटल में कार्यकर्ता सभा में शामिल होंगे। इसके बाद शाह केरल के लिए रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि बीजेपी सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रही है। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में छह अप्रैल को एक चरण में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



