नेवेली लिग्नाइट के बॉयलर विस्फोट की घटना पर शाह ने CM पलानीस्वामी से की बात, मदद का दिया आश्वासन

Summary :

हादसा थर्मल बिजली स्टेशन-II (210 मेगावाटx7) की पांचवीं इकाई में आज सुबह उस समय हुआ जब श्रमिक काम शुरू करने की प्रक्रिया में थे।

तमिलनाडु के नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया के थर्मल संयंत्र के बॉयलर में हुए विस्फोट से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से बात की। इस दौरान उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
अमित शाह ने  इस घटना में हुए जानमाल के नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से जानकारी ली। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राहत कार्य में सहायता के लिए मौके पर सीआईएसएफ पहले से ही मौजूद है।


एनएलसी इंडिया के थर्मल संयंत्र के एक बॉयलर में विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा थर्मल बिजली स्टेशन-II (210 मेगावाटx7) की पांचवीं इकाई में आज सुबह उस समय हुआ जब श्रमिक काम शुरू करने की प्रक्रिया में थे। दो लोगों की मौत दुर्घटनास्थल पर हो गई। कुछ श्रमिकों के यहां फंसे होने की आशंका है जबकि 17 अन्य घायल हैं।’’  

Desk Team