तमिलनाडु के नेवेली में नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया के थर्मल संयंत्र में बुधवार को एक बॉयलर में विस्फोट से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा थर्मल बिजली स्टेशन-II (210 मेगावाटx7) की पांचवीं इकाई में आज सुबह उस समय हुआ जब श्रमिक काम शुरू करने की प्रक्रिया में थे।

एक अधिकारी ने कहा ‘‘ दो लोगों की मौत दुर्घटनास्थल पर हो गई। कुछ श्रमिकों के यहां फंसे होने की आशंका है जबकि 17 अन्य घायल हैं।’’ उन्होंने कहा कि घायलों को चेन्नई स्थित अस्पताल ले जाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



