केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व को संकेत दिए हैं कि वह जून में एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर आएंगे। प्रदेश पार्टी समिति के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
शाह ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह के अवसर पर इस सप्ताह राज्य के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी के राज्य नेतृत्व को यह आश्वासन दिया। उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले में बेनापोल-पेट्रापोल सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक समारोह में भी भाग लिया।राज्य समिति के एक सदस्य ने कहा कि अगले महीने शाह की संभावित यात्रा का उद्देश्य राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करना और इस साल होने वाले पंचायत चुनावों की पृष्ठभूमि में खामियों की पहचान करना है।
तृणमूल कांग्रेस की राज्य सरकार 2025 से पहले भी गिर सकती
उसने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई की पूरी कोशिश होगी कि इस दौरान शाह की एक जनसभा भी आयोजित की जाए। इससे पहले अप्रैल में बीरभूम जिले के सूरी में भी शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया था जहां उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा 2024 में राज्य में लोकसभा की 35 में से 32 सीट जीतती है तो तृणमूल कांग्रेस की राज्य सरकार 2025 से पहले भी गिर सकती है।
पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जा सके
इसी सप्ताह कोलकाता की अपनी यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद राज्य के शीर्ष नेताओं के साथ एक संक्षिप्त बातचीत की और उन्हें सलाह दी कि चुनाव से पहले के समय में जिले का व्यापक दौरा करें और आगामी ग्रामीण निकाय चुनावों के लिए बूथ स्तर के संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जा सके।
पार्टी की रणनीति को दिशा दिखाएंगे
राज्य समिति के सदस्य ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री ने विशेष रूप से जोर दिया है कि नेतृत्व को ग्रामीण निकाय चुनावों को लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह ही गंभीरता से लेना चाहिए। पंचायत चुनावों में पार्टी के नतीजे 2024 लोकसभा चुनाव जैसी बड़ी लड़ाई के लिए पार्टी की रणनीति को दिशा दिखाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



