असम में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुवाहाटी के दौरे पर है। रविवार को गृहमंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ गुवाहाटी के देवी कामाख्या के मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वह मणिपुर का दौरा करेंगे।
अमित शाह शुक्रवार की मध्यरात्रि गुवाहाटी पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल, वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, राज्य के पार्टी अध्यक्ष रंजीत कुमार दास आदि नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की।

शनिवार को अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्य के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।


Download Android App
Download iOS App



