देश में इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी पार्टियों ने अपना दमखम लगा रखा है। फिलहाल फरवरी में देश के 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव होनें हैं जिनमें त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड शामिल है। और इस राज्यो में चुनाव के नामांकन के लिए आखिरी दो दिन बचे हैं। जिसे लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में यहां की जनता को संभोधित करने वाले हैं।
खोवाई में एक जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह
त्रिपुरा में बीजेपी ने 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने 5 सीटें अपनी सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ी है। मेघालय में बीजेपी ने सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि नगालैंड में पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार (6 फरवरी) को केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह त्रिपुरा में रहेंगे। वे दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। अमित शाह खोवाई में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही दक्षिण त्रिपुरा के संतिर बाजार में भी रैली का कार्यक्रम हैं।
इसके साथ ही टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और दूसरे नेता भी त्रिपुरा पहुंच रहे हैं। ममता बनर्जी सोमवार को त्रिपुरा में रोड शो करने वाली हैं।
1.76 लाख वोटर मतदान में पहली बार लेंगे हिस्सा
नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में कुल 62.8 लाख मतदाता हैं। त्रिपुरा में कुल 28,13,478 मतदाता हैं। मेघालय में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 21 लाख है जबकि नगालैंड में कुल मतदाताओं की संख्या 13,09,651 है। तीनों राज्यों में कुल 31.47 लाख महिला वोटर हैं। तीनों राज्यों में 1.76 लाख वोटर मतदान में पहली बार हिस्सा लेंगे। 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या 97,000 है। 31,700 दिव्यांग वोटर हैं। 2,600 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं।


Download Android App
Download iOS App



