2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी रजनीतिक दल अपनी कमर कस रहे है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रविवार को गोवा के पोंडा में होने वाली रैली प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी।
पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करंगे शाह
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। भाजपा की गोवा इकाई के महासचिव नरेंद्र सवाईकर ने कहा कि शाह रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे राज्य पहुंचेंगे, जिसके बाद वह संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
रैली में 25000 से अधिक लोग हो सकते है शामिल
उन्होंने बताया कि बैठक के बाद शाह पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर फरमागुडी शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सवाईकर ने कहा, ‘‘हम रैली में 25,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं। गठबंधन सहयोगी भी रैली में हिस्सा लेंगे। यह रैली गोवा में भाजपा के लोकसभा चुनावी अभियान की शुरुआत होगी।


Download Android App
Download iOS App



