अमित शाह सीएए के समर्थन में 15 मार्च को हैदराबाद में करेंगे रैली

Summary :

सीएए को लेकर टीआरएस और एआईएमआईएम द्वारा किये जा रहे गलत प्रचार का मुकाबला करने के लिए भाजपा तथ्यों के साथ लोगों के बीच जा रही है।

हैदराबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में 15 मार्च को हैदराबाद में रैली करने की संभावना है। 
भाजपा तेलंगाना के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 मार्च को सीएए के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं।’’ 
उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर टीआरएस और एआईएमआईएम द्वारा किये जा रहे गलत प्रचार का मुकाबला करने के लिए भाजपा तथ्यों के साथ लोगों के बीच जा रही है। 

Desk Team